
➡️ जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदनों में देरी पर चार पंचायत सचिवों पर शास्ति अधिरोपित
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर चार पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है। संबंधित सचिवों के विरुद्ध जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत आवेदनों में विलंब पाए जाने पर शास्ति अधिरोपित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, श्री अरविंद लोधी सचिव ग्राम पंचायत नयानगर, जनपद पंचायत केसली श्री रुकमगिरी गोस्वामी सचिव ग्राम पंचायत खटोला केसली, जनपद पंचायत केसलीश्री असलम खान सचिव ग्राम पंचायत बरेठी, जनपद पंचायत शाहगढ़श्री प्रहलाद सिंह लोधी सचिव ग्राम पंचायत रतनपुर, जनपद पंचायत शाहगढ़ पर शास्ति अधिरोपित की गई है। इस प्रकार चार पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है। संबंधित सचिवों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जुर्माने की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#jansamparkMP #sagar