
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार
सीतापुर : जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में करीब एक माह से वांछित चल रहे एक शातिर और अभ्यस्त अपराधी को गिरफ्तार किया।
क्षेत्राधिकारी बिसवां श्री हर्षित चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थाना सकरन पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 260/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के वांछित अभियुक्त कमलेश कुमार वर्मा (पुत्र महेश्वर प्रसाद वर्मा, मूल निवासी- ग्राम बंजरिया मजरा रतनापुर, थाना तालगांव, हाल पता- मो0 शंकरगंज, थाना बिसवां, सीतापुर) को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना बिसवां में चोरी, नकबजनी और आबकारी अधिनियम जैसे गंभीर धाराओं में कुल 4 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस अब अभियुक्त द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई अवैध संपत्ति का पता लगाकर उसके जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र, मुख्य आरक्षी बृजेश यादव, आरक्षी मनोज पाल और आरक्षी अलकेश शामिल रहे।
#SitapurPolice #UttarPradeshPolice #CrimeFreeSitapur #UPPolice #LawAndOrder #ActionAgainstCrime