उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में सब्जियों की मांग पूरी करने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है। अनुमान के मुताबिक, 60 दिनों के आयोजन में सब्जियों की मांग 8 लाख टन तक पहुंच सकती है, हालांकि वास्तविक खपत व्यवस्थाओं पर निर्भर करेगी।
सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए उज्जैन संभाग के सात जिलों उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, नीमच और मंदसौर में क्लस्टर बनाए जाएंगे। अगले दो साल में 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हाइब्रिड सब्जियों का अतिरिक्त उत्पादन करने का प्रस्ताव है। किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक और फसल चयन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
#Simhastha2028 #UjjainNews #MadhyaPradesh #Agriculture #MPNews