
गोरखपुर में अखिलेश यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का हुजूम, 56 फीट की महा-माला बनी आकर्षण का केंद्र
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गोरखपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान 319 पनियरा विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे समाजवादी पार्टी के उत्साही समर्थकों ने ऐतिहासिक स्वागत करते हुए 56 फीट लंबी विशाल महा-माला भेंट की।
इस भव्य स्वागत का नेतृत्व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 319 पनियरा विधानसभा क्षेत्र के नेता मृत्युंजय यादव बिट्टू ने किया। 56 फीट की महा-माला स्वागत समारोह में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
मृत्युंजय यादव बिट्टू ने इस ऐतिहासिक स्वागत में शामिल सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर के उत्साही समर्थकों ने जिस गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह प्यार और सम्मान हमेशा याद रहेगा।
समाजवादी कार्यकर्ताओं के इस जोरदार स्वागत ने गोरखपुर में राजनीतिक माहौल को खास बना दिया।
Akhilesh Yadav
Samajwadi Party