Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

चतरा में अपराधियों का तांडव, घर के बाहर खड़ी बोलेरो को लगाई आग चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने दहशत फैलाने वाली घटना को अंजाम दिया। मरगड्डा पंचायत के गेन्दरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गेन्दरा गांव निवासी सफेन्द्र गंझु की बोलेरो (जेएच 01 एफएम 9473) रोज की तरह उनके घर के समीप खड़ी थी। देर रात अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने वाहन में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। रात के अंधेरे में लगी भीषण आग को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Lohardaga, Lohardaga | Jun 21, 2026
चतरा में अपराधियों का तांडव, घर के बाहर खड़ी बोलेरो को लगाई आग चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने दहशत फैलाने वाली घटना को अंजाम दिया। मरगड्डा पंचायत के गेन्दरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गेन्दरा गांव निवासी सफेन्द्र गंझु की बोलेरो (जेएच 01 एफएम 9473) रोज की तरह उनके घर के समीप खड़ी थी। देर रात अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने वाहन में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। रात के अंधेरे में लगी भीषण आग को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - Lohardaga News