बैरगनिया थाना पुलिस एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई में थाना अंतर्गत ग्राम भकुरहर बांध के समीप विशेष अभियान के दौरान एक विधि -विरुद्ध बालक को मादक पदार्थ के साथ निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में बैरगनिया थाना कांड संख्या-182/26 दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
गांजा जैसा मादक पदार्थ - 3.5 किलोग्राम
नेपाली सौंफी शराब - 15 लीटर