Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

*एसपी ने अपहृत बच्चे को सकुशल छुड़ाने वाली पुलिस टीम के 28 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, उत्कृष्ट समन्वय और त्वरित कार्रवाई की सराहना, टीम के कार्य की खुले मन से की प्रसंशा* *थर्मल की एक्सईएन के 12 वर्षीय बेटे को अपहरणकर्ताओं से महज 11 घंटे में सकुशल बरामद कर महिला सहित 3 आरोपियों को काबू किया था, मुठभेड़ में दो आरोपियों को पैर में गोली लगी थी* पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपहृत बच्चे को आरोपियों के कब्जे से सकुशल छुड़ाने में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम के 28 पुलिसकर्मियों को मंगलवार को अपने कार्यालय में बुलाकर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान टीम के सभी सदस्यों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उत्कृष्ट समन्वय, कर्तव्यनिष्ठा एवं पेशेवर कार्यशैली की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि किसी भी बच्चे का अपहरण अत्यंत संवेदनशील मामला होता है। ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई, सटीक सूचना संकलन और विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने पूरी जिम्मेदारी, सूझबूझ और तत्परता के साथ कार्य करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद किया, जो पुलिस की जनसेवा और नागरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी तालमेल और समर्पण के साथ कार्य करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफलता प्राप्त की। टीम ने तकनीकी संसाधनों, खुफिया सूचनाओं और लगातार निगरानी के माध्यम से आरोपियों तक पहुंच बनाई और बच्चे को सकुशल मुक्त कराया। पुलिस टीम की इस उपलब्धि से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सम्मानित पुलिसकर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रशंसा और सम्मान कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा आमजन को त्वरित न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पानीपत पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी आत्माराम व अन्य अधिकारी मौजूद रहें। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार, सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र, मतलौडा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश, एसपी रीडर एसआई सुभाष चंद्र, थर्मल चौकी इंचार्ज सतविंदर, साइबर सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हिमांशु, सीआईए वन से एसआई महाबीर सिंह, एसआई सचिन कुमार, एएसआई नरेंद्र, एएसआई सोनू, एएसआई मंदीप, एएसआई बिजेंद्र, हवलदार अमित, सिपाही मोहित, सिपाही सुमित, सिपाही विकास, सिपाही संदीप, सीआईए टू से एसआई विरेंद्र सिंह, ईएसआई अशोक, हवलदार रवि, हवलदार सननी, सिपाही विकास, सिपाही गजेंद्र, थाना मतलौडा से एसआई सुरेंद्र, ईएएसआई संजय, हवलदार प्रदीप, ईएएसआई राजेश, साइबर सेल से सिपाही आवेश को सम्मानित किया। …………. *’बेटे को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे परिजन, जताया आभार’* अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चे के परिजन उसे लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस से मिलने के लिए जिला सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में पहुंचे। परिजनों से चेहरे पर राहत और खुशी का भाव देखने को मिला। थर्मल में एक्सईएन तैनात मां सुनीता व गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डीजीएम के पद पर तैनात पिता समीर ने इस दौरान बच्चे की सकुशल वापसी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस व जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस की तत्परता और समर्पण से ही उनका बच्चा सुरक्षित उनके बीच लौट सका। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बच्चे और उसके परिजनों से बेहद आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चे को पास बैठाकर हालचाल जाना तथा पूरी घटना की जानकारी ली और उसका हौंसला बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह ने बच्चे को सकारात्मक सोच रखने, डर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने और अपने सपनों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को यह सपष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है।

Panipat, Panipat | Jun 16, 2026

MORE NEWS

गांव राणा माजरा में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुखअयातिथी समालखा नगर पालिक चेयरमैन अशेक कुच्छल, सीएम विंडों एमिनेट परसन श्रीरामनिवास कौशिक, जिला पार्षद ‎प्रतिनिधि विपिन पांचाल  सनौली, भाजपा सनौली मंड़ल अध्यक्ष संदीप देशवल, कार्यक्र‎म आयोजक बिल्लू प्र‎धान, जावेद राणा रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

गांव राणा माजरा में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुखअयातिथी समालखा नगर पालिक चेयरमैन अशेक कुच्छल, सीएम विंडों एमिनेट परसन श्रीरामनिवास कौशिक, जिला पार्षद ‎प्रतिनिधि विपिन पांचाल सनौली, भाजपा सनौली मंड़ल अध्यक्ष संदीप देशवल, कार्यक्र‎म आयोजक बिल्लू प्र‎धान, जावेद राणा रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026

मन्नू भाई बोले तो अलादीन का चिराग...
Urban clap की तरह अपनी सर्विस के लिए डायल करें : 9625050256
Address: Shop no. 11, Ground floor, Arcadia S3, Green Avenue, Sector-85, Faridabad-121002
#onlineserviceprovider
#homeservices
#homecare
#beautycare
#homeappliances
#handyman
#Sector85
#faridabad
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

मन्नू भाई बोले तो अलादीन का चिराग... Urban clap की तरह अपनी सर्विस के लिए डायल करें : 9625050256 Address: Shop no. 11, Ground floor, Arcadia S3, Green Avenue, Sector-85, Faridabad-121002 #onlineserviceprovider #homeservices #homecare #beautycare #homeappliances #handyman #Sector85 #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 19, 2026

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सनौली थाना क्षेत्र में दो आरोपी से दो अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित किया गिरफ्तार।

एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने सनौली थाना क्षेत्र में दो आरोपी से दो अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित किया गिरफ्तार।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला

नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण

स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन

नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया।

शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है।

  उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

    उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

    डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

    इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया। शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है। उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026