🥇सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद जालौन ने विकास कार्यों में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान 🏆
उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में जनपद ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट और मजबूत कार्यशैली का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में विकास कार्यों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जालौन ने प्रदेश के सभी जनपदों में शीर्ष स्थान हासिल किया। जनपद लगातार कई महीनों से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में टॉप टेन स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा राजस्व संबंधी कार्यों में निरंतर प्रगति का परिणाम है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति का परिणाम है।
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun
Orai, Jalaun | Jun 10, 2026