
पलिया के विकास के लिए मंत्री के गांव पहुंचे, 5 सड़कों के नव निर्माण और 8 के गड्ढामुक्त होने की मिली स्वीकृति
पलिया कलां-खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र की जर्जर सड़कों और संपर्क मार्गों की समस्याओं को लेकर संबंधित स्तर पर पहल की गई। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह के रायबरेली जनपद के हरचंदपुर स्थित गांव पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से रखा गया।
इस दौरान पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खराब संपर्क मार्गों के कारण आमजन को होने वाली परेशानियों और जर्जर सड़कों की स्थिति से मंत्री जी को अवगत कराया गया।
प्रयासों के बाद पलिया विधानसभा क्षेत्र की 5 सड़कों के नव निर्माण तथा 8 सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की स्वीकृति मिलने की बात कही गई है। इसके साथ ही कोठिया एवं ग्राम मझगई के हाट-बाजारों के विकास तथा उन्हें हाटपैठ बाजार के रूप में विकसित करने के संबंध में भी स्वीकृति प्राप्त होने की जानकारी दी गई है।
इन 8 सड़कों को किया जाएगा गड्ढामुक्त
1. पहाड़पुर से सिकन्दरपुर संपर्क मार्ग
2. महारताला से लोहिया पुल संपर्क मार्ग
3. बाकेगंज से रमतलिया दुलारेपुर होते हुए बाकेगंज मार्ग तक
4. गोला-खुटार रोड से संसारपुर तक संपर्क मार्ग
5. सुमेरनगर से विशुनपुर तक संपर्क मार्ग
6. सुमेरनगर से मुख्य मार्ग तक
7. ढकिया चौराहा सेंटर बाग से छेदिया पूर्व हरिश्चन्द्र के घर तक
8. चन्दनचौकी सूजा चौराहा एसएसबी कैम्प से छेदिया पश्चिम होते हुए पिपरौला मार्ग तक
इन 5 सड़कों का होगा नव निर्माण
1. गुलाब टांडा से सुजान टांडा होते हुए ग्राम धर्मापुर तक
2. महंगापुर-विशेनपुरी मार्ग से ग्राम भैंसौरी तक
3. महंगापुर से ग्राम पंचायत बमनगर होते हुए पलिया-सम्पूर्णानगर मार्ग तक
4. भीरा-बिजुआ नहर संपर्क मार्ग से इमलिया ग्राम तक
5. महंगापुर छोटा गुरुद्वारा से महंगापुर कॉलोनी तक
स्वीकृति मिलने के बाद अब इन मार्गों पर निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ स्थानीय लोगों को राहत मिलने की बात कही गई है।
पलिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया गया।
#paliakalankheri #followers #highlights #39bnssb