बेतिया छावनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मंगलवार को नगर निगम की इलेक्ट्रिक टीम के साथ ओवरब्रिज का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेतिया-लौरिया लेन में जगह-जगह सामान्य तकनीकी खराबियां मिलीं। वहीं बेतिया-चनपटिया और बेतिया-सिकटा-मैनाटांड़ लेन की लाइटिंग सप्लाई के तार असामाजिक या आपराधिक तत्वों द्वारा काट दिए जाने के कारण प्रकाश व्यवस्था ठप प्राय मिली।
महापौर ने बताया कि जांच में पता चला कि रेलवे ओवरब्रिज चालू होने के वर्षों बाद भी की लाइटिंग व्यवस्था पर महापौर ने पृक्षा की। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अन्य विभागों द्वारा निर्माण कराए गए चीजों पर निगम को हैंडओवर नहीं किए जाने की स्थिति में नगर निगम प्रशासन के लिए सीधे प्रभावी कार्रवाई करना सहज नहीं है। बावजूद इसके छठ महापर्व के दौरान बढ़ते आवागमन और अंधे