
पलिया खुर्द में आशियाना बचाने भूख हड़ताल पर बैठे मासूमों का विधायक रोमी साहनी ने तुड़वाया अनशन
गरीब परिवारों की आर्थिक मदद कर घर बचाने की जिम्मेदारी ली, विधायक के आश्वासन से पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
पलिया कलां। पलिया खुर्द में अपने आशियाने को उजड़ने की नोटिस से भयभीत गरीब ग्रामीण और मासूम बच्चे पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। अपने घरों को बचाने की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही विधायक रोमी साहनी लखनऊ से पलिया पहुंचे और दूसरे दिन ही भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ितों से मुलाकात की।
विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और मासूमों को अपने हाथों से भोजन कराकर उनका अनशन तुड़वाया। उन्होंने गरीब परिवारों की आर्थिक मदद भी की।
विधायक ने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए कहा कि “यहां से लेकर कोर्ट तक की जिम्मेदारी हमारी है। जो भी खर्चा लगेगा, वह हम उठाएंगे। आप लोग सिर्फ पैरवी करते रहिए।” उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों को बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा और पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
रोमी साहनी के पहुंचने और मदद का भरोसा मिलने के बाद पीड़ित परिवारों और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। इस दौरान लोगों ने विधायक के समर्थन में “गरीबों के मसीहा रोमी साहनी जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।
विधायक के इस कदम की पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने सराहना करते हुए उनका आभार जताया। #रोमीसाहनी #LakhimpurKheri #followers #highlights #MYogiAdityanath #paliakalan #UPNews #Bharatiya #दुधवा #Narendra