#रामनगर निवासी #अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने विधि (Law) के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। #एडवोकेट मनु अग्रवाल #साबरमती विश्वविद्यालय, अहमदाबाद, गुजरात से विधि विषय में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
#उन्होंने अपना #शोध “चिकित्सीय एवं विधिक पेशेवरों के लिए विधिक प्रतितोष व्यवस्था तथा क्लाइंट-रोगी के कानूनी संरक्षण हेतु उपायों एवं विधिक समस्याओं का एक अध्ययन” विषय पर किया।
#उनके शोधकार्य का निर्देशन डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक आचार्य, विधि विभाग, #साबरमती विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।
#अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर अग्रवाल ने अपने गुरुजनों, शोध-निर्देशक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह तथा विशेष रूप से रामनगर के वरिष्ठ #अधिवक्ता डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के प्रति आभार व्यक्त किया।
#उन्होंने कहा कि डॉ. पाण्डे के निरंतर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग ने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar