
औरंगाबाद में ATM कार्ड बदलकर 60 हजार की ठगी, CCTV से खुला राज, दो गिरफ्तार।
गोह (औरंगाबाद) | 24 NEWS LIVE
औरंगाबाद जिले के गोह में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया है।
8 अगस्त को गोह बस स्टैंड के पास SBI ATM में उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर निवासी योगेंद्र राम की पत्नी सुमित्रा देवी पैसे निकालने गई थीं। इसी दौरान दो युवकों ने चालाकी से उनका ATM कार्ड बदल लिया और खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता के बयान पर 11 अगस्त को गोह थाने में केस दर्ज हुआ।
पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाला तो दोनों आरोपी चिन्हित हो गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी शिबू सिंह (पिता स्व. अर्जुन सिंह) और सोनू मालाकार (पिता स्व. कृष्णा मालाकार) के रूप में हुई है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त Apache बाइक भी जब्त की गई है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अन्य गिरोह के बारे में भी इनपुट मिला है, जांच जारी है।
#Goh #Aurangabad #ATM_Fraud #BiharPolice #24NewsLive