Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#छतरपुर #पुलिस *थाना ओरछा रोड पुलिस ने ग्राम पठापुर मौजा अंतर्गत हार में संचालित जुआ के फड़ में मारा छापा- जुआ खेल रहे 11 जुंआरी किए गिरफ्तार, ₹87300 नगद राशि, 14 दोपहिया वाहन कुल संपत्ति कीमत 8 लाख रुपए बरामद* छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई है। थाना ओरछा रोड पुलिस को ग्राम पठापुर मौजा अंतर्गत जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम हार में संबंधित स्थान पर पहुंची। संचालित जुआ के फड़ में जुआ खेल रहे 11 आरोपी 1. दिनेश साहू पिता रमेश साहू निवासी शांति नगर कालोनी बिजावर नाका छतरपुर थाना सिविल लाइन 2. नेमीचन्द्र उर्फ निम्मू यादव पिता बारेलाल यादव निवासी फतेहपुर बजरिया संतोषी माता मंदिर के पास महोबा थाना सिटी कोतवाली जिला महोबा 3. बाबू यादव पिता हरी प्रकाश यादव निवासी चांदो, चौकी सुभाष, थाना सिटी कोतवाली जिला महोबा 4. चन्द्रप्रकाश शुक्ला पिता रमाशंकर शुक्ला निवासी मरिया माता स्कूल के पास चौबे कालोनी छतरपुर थाना सिविल लाईन 5. नरेन्द्र यादव पिता सदानंद यादव वर्ष निवासी वीरेन्द्र कालोनी नौगांव 6. नीरज उर्फ हलुआ शर्मा पिता चतुर प्रसाद शर्मा निवासी पठापुर थाना ओरछा रोड 7. जहीर मंसूरी पिता जहूर मंसूरी निवासी गल्ला मण्डी रोड गपूर बस्ती नौगांव थाना 8. रामस्वरूप पटेल पिता शंकरलाल पटेल निवासी सुकवां थाना नौगांव 9. पुष्पेन्द्र उर्फ पुस्सू अनुरागी पिता मूलचन्द अनुरागी निवासी तिवारी मुहल्ला नौगांव 10. मुन्ना दुबे पिता किशोरी लाल दुबे निवासी ग्राम पठापुर थाना ओरछा रोड 11. मयंक तिवारी पिता प्रकाश तिवारी निवासी नया मुहल्ला तिराहा छतरपुर थाना कोतवाली से एवं जुआ के फड़ से ₹87,300 रुपये नगद राशि एवं मौके से 14 दो पहिया वाहन (बुलेट, अपाचे, पल्सर, स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, प्लैटिना, स्पोर्ट, एक्टिवा स्कूटी) कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, थाना प्रभारी ओरछा रोड उपनिरीक्षक दीपक यादव, थाना ओरछा रोड से प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा, राजन सिंह, आरक्षक भूपेंद्र यादव, सत्यम मिश्रा, लकचंद्र यादव एवं थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक हरदीन, आरक्षक करण यादव, अरविंद यादव एवं टीम की भूमिका रही।

MORE NEWS

दतिया की नामांकन रैली में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच पर छलक पड़े आंसू।

राजनीति में अक्सर भावनाएं पर्दे के पीछे रह जाती हैं, लेकिन दतिया में ऐसा पल देखने को मिला जब नरोत्तम मिश्रा बोलते-बोलते भावुक हो गए। उनके आंसुओं को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्या यह सिर्फ भावनात्मक क्षण था या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? आपकी क्या राय है, कमेंट करके जरूर बताइए।

#BundeliBhaukaalNews #Datia #NarottamMishra #MadhyaPradesh #BJP #DatiaByElection #PoliticalNews #BreakingNews #MPNews #ViralNews

दतिया की नामांकन रैली में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच पर छलक पड़े आंसू। राजनीति में अक्सर भावनाएं पर्दे के पीछे रह जाती हैं, लेकिन दतिया में ऐसा पल देखने को मिला जब नरोत्तम मिश्रा बोलते-बोलते भावुक हो गए। उनके आंसुओं को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्या यह सिर्फ भावनात्मक क्षण था या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? आपकी क्या राय है, कमेंट करके जरूर बताइए। #BundeliBhaukaalNews #Datia #NarottamMishra #MadhyaPradesh #BJP #DatiaByElection #PoliticalNews #BreakingNews #MPNews #ViralNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026

दतिया: पीतांबरा माई मंदिर पहुंचे दिग्विजय सिंह, दिया बड़ा राजनीतिक बयान
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीतांबरा माई के दर्शन के बाद केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि "मंदिर में राजनीति की जा रही है" और चंदे को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की।
यह बयान सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
#Datia #DigvijaySingh #PitambaraMai #BJP #RamMandir #ChampatRai #MadhyaPradesh #PoliticalNews #BundeliBhaukaalNews #BreakingNews

दतिया: पीतांबरा माई मंदिर पहुंचे दिग्विजय सिंह, दिया बड़ा राजनीतिक बयान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीतांबरा माई के दर्शन के बाद केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि "मंदिर में राजनीति की जा रही है" और चंदे को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की। यह बयान सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार है। #Datia #DigvijaySingh #PitambaraMai #BJP #RamMandir #ChampatRai #MadhyaPradesh #PoliticalNews #BundeliBhaukaalNews #BreakingNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026

अपडेट राजनगर विधानसभा चुनाव 2023 मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता सलमान खान की वाहन से कुचलकर मौत के मामले में बड़ा अपडेट

- सुप्रीम कोर्ट ने आवेदक की याचिका को किया खारिज।
- कोर्ट ने विशेष दल (SIT) गठन करके 2 माह में लोवर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश।
- आवेदक द्वारा कोर्ट में यह याचिका भी लगाई थी कि उनके ऊपर दर्ज 307 के मामले में SIT का गठन किया जाए जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
- साथ ही आवेदक  ने CBI जांच की मांग की थी जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया।

#breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

अपडेट राजनगर विधानसभा चुनाव 2023 मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता सलमान खान की वाहन से कुचलकर मौत के मामले में बड़ा अपडेट - सुप्रीम कोर्ट ने आवेदक की याचिका को किया खारिज। - कोर्ट ने विशेष दल (SIT) गठन करके 2 माह में लोवर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश। - आवेदक द्वारा कोर्ट में यह याचिका भी लगाई थी कि उनके ऊपर दर्ज 307 के मामले में SIT का गठन किया जाए जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। - साथ ही आवेदक ने CBI जांच की मांग की थी जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। #breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026

झमटुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे, डॉक्टर नदारद; दो गर्भवतियां घंटों दर्द से तड़पती रहीं, 3 घंटे लेट पहुंची नर्स। 

डॉक्टर और स्टाफ नर्स की अनुपस्थिति से मरीज बेहाल, गर्भवतियों को घंटों करना पड़ा इंतजार, झमटुली PHC की बदहाल व्यवस्था।

छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झमटुली में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर बमीठा या 34 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया जा रहा है।

बताया गया कि पिपरिया गांव से प्रसव पीड़ा होने पर एक गर्भवती महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन वहां न डॉक्टर मिले और न ही स्टाफ नर्स। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स निर्धारित ड्यूटी समय से करीब तीन घंटे बाद पहुंचीं, तब तक गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पती रही।

इसी दौरान बरद्वाहा गांव से आई दूसरी गर्भवती महिला भी करीब दो घंटे तक उपचार का इंतजार करती रही। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर और स्टाफ नर्स के समय पर उपलब्ध न होने से मरीजों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ी।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं और कई बार स्टाफ भी समय पर उपलब्ध नहीं होता। ऐसी स्थिति में मरीजों को मजबूर होकर दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से झमटुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सके।

झमटुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे, डॉक्टर नदारद; दो गर्भवतियां घंटों दर्द से तड़पती रहीं, 3 घंटे लेट पहुंची नर्स। डॉक्टर और स्टाफ नर्स की अनुपस्थिति से मरीज बेहाल, गर्भवतियों को घंटों करना पड़ा इंतजार, झमटुली PHC की बदहाल व्यवस्था। छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झमटुली में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर बमीठा या 34 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया जा रहा है। बताया गया कि पिपरिया गांव से प्रसव पीड़ा होने पर एक गर्भवती महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन वहां न डॉक्टर मिले और न ही स्टाफ नर्स। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स निर्धारित ड्यूटी समय से करीब तीन घंटे बाद पहुंचीं, तब तक गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। इसी दौरान बरद्वाहा गांव से आई दूसरी गर्भवती महिला भी करीब दो घंटे तक उपचार का इंतजार करती रही। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर और स्टाफ नर्स के समय पर उपलब्ध न होने से मरीजों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं और कई बार स्टाफ भी समय पर उपलब्ध नहीं होता। ऐसी स्थिति में मरीजों को मजबूर होकर दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से झमटुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सके।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026

11वे दिन चिता से सूली तक पहुँचा आंदोलन, विस्थापितों की चेतावनी — न्याय नहीं मिला तो संघर्ष होगा और तेज

11वे दिन चिता से सूली तक पहुँचा आंदोलन, विस्थापितों की चेतावनी — न्याय नहीं मिला तो संघर्ष होगा और तेज

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026