
अल्मोड़ा ब्रेकिंग .... कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
अल्मोड़ा: कोसी नदी में नहाने गए 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। दोनों युवकों की शिनाख्त सोनू कनवाल पुत्र स्व. लछम सिंह कनवाल उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा और धीरज सिंह गढ़िया पुत्र गोपाल सिंह निवासी, बागेश्वर हाल पता हल्द्वानी मोटाहल्दू के रूप में हुई है। दोनों अविवाहित थे।
जानकारी के अनुसार सोनू और धीरज अपने 3-4 अन्य दोस्तों के साथ कोसी नदी में नहाने गए थे। नहाते समय नदी की गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण सोनू पानी में फंस गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए धीरज ने बिना परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। धीरज भी खुद को संभाल नहीं पाया और दोनों गहराई में समा गए। साथियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों शवों को कब्जे में लेकर बेस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया! #almorauttrakhand #UttarakhandPolice