घायलों को समुचित इलाज नहीं मिलने की जानकारी सामने आने पर पत्रकार दिनेश सिंह कुशवाहा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय फोन के माध्यम से जानकारी दी,चित्रकूट जिला चिकित्सालय में घायलों के उपचार में हस्तक्षेप, दोबारा पहुंचकर कराया समुचित इलाज
चित्रकूट। सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं के उपचार को लेकर जिला चिकित्सालय में परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घायलों को समुचित इलाज नहीं मिलने की जानकारी सामने आने पर पत्रकार दिनेश सिंह कुशवाहा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय फोन के माध्यम से जानकारी दी जिसको लेकर के,फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से दोबारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनके समुचित उपचार की व्यवस्था कराई गई। घायलों के इलाज को लेकर परिजनों की परेशानी सामने आने के बाद समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय एवं पत्रकार दिनेश सिंह कुशवाहा ने हस्तक्षेप करते हुए इलाज सुनिश्चित कराने का प्रयास किया।
वहीं, जिला चिकित्सालय में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। हादसे में घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, ताकि किसी की जान इलाज के अभाव में खतरे में न पड़े।
Karwi, Chitrakoot | Nov 9, 2026