🚨 चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
काल के गाल में समाए दीपदान कर घर लौट रहे चार श्रद्धालु
चित्रकूट। दीपावली अमावस्या पर चित्रकूट में दीपदान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर से ट्राली का हुक निकल जाने के कारण यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच श्रद्धालुओं को बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है, जबकि सात घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।
चित्रकूट में दीपदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के परिवारों पर इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।
#चित्रकूट #BreakingNews #RoadAccident #चित्रकूटहादसा #दीपदान #श्रद्धालु #रैपुरा #रामनगर #झांसीमिर्जापुरहाईवे #DMPulkitGarg #SPArunSingh #Daily24Bharat #News11IndiaTV #DineshSinghKushwaha