सिंगरौली: रिलायंस सासन पावर प्लांट के लापता श्रमिक का शव पेड़ से लटकता मिला, प्लांट गेट पर परिजनों का हंगामा
सिंगरौली। जिले के रिलायंस सासन पावर प्लांट से ड्यूटी के बाद लापता हुए खम्हरिया निवासी श्रमिक जगदीश साकेत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और सहकर्मियों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए परिजनों और श्रमिकों ने रिलायंस सासन पावर प्लांट के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।
#SNews #सिंगरौली