बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। पटना जिले के नदवां गांव में शादी समारोह के लिए लगाए गए विशाल पंडाल में अचानक सांप निकल आया। सांप को देखते ही वहां मौजूद मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग उससे दूर हटने लगे, जबकि कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
इसी बीच एक युवक सांप के पास पहुंचा और उसकी पूंछ पकड़ ली। इसके बाद उसने सांप को गोल-गोल घुमाकर पंडाल से बाहर फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, युवक की पहचान और सांप को कहां छोड़ा गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सांप को खुद पकड़ना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए।