
महोबा के ग्रामीण बच्चों ने अंतरिक्ष विज्ञान में भरी नई उड़ान 🚀🇮🇳
महोबा जनपद के 40 परिषदीय विद्यालयों में जिला खनिज निधि (DMF) से स्थापित Space Labs में आयोजित National Space Quiz में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, ज्ञान और वैज्ञानिक सोच का शानदार परिचय दिया। 👩🚀🌌
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ना और उनमें वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना विकसित करना है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से 120 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन अक्टूबर में आयोजित होने वाले World Space Week के विशेष Model Rocketry Workshop के लिए किया गया है। अब ये विद्यार्थी केवल अंतरिक्ष के बारे में पढ़ेंगे नहीं, बल्कि रॉकेट बनाएंगे, प्रयोग करेंगे, गलतियों से सीखेंगे और अपनी कल्पनाओं को उड़ान देंगे। 🚀✨
1500+ विद्यार्थियों की जिज्ञासा से शुरू हुई यह यात्रा अब 120 युवा वैज्ञानिकों के हाथों में नई उड़ान भरने जा रही है।
गाँवों के बच्चों को अवसर मिले, वे अपने सपनों को विज्ञान से जोड़ें और भारत के भविष्य के वैज्ञानिक बनें—यही इस पहल का उद्देश्य है। 🇮🇳
Vyomika Space × ISRO Village Vaigyanik Karyakram
जहाँ जिज्ञासा से जन्म लेते हैं सपने और सपनों से बनता है भारत का वैज्ञानिक भविष्य। 🚀🇮🇳
#NationalSpaceQuiz #Mahoba
Banda, Banda | Aug 25, 2026