Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

*जिला प्रशासन की अभिनव पहल, लाइब्रेरी में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग* *लोक सेवा गुरूकुल से प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग* *कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों का भी बच्चों को मिलेगा मार्गदर्शन* *गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को अब छतरपुर में ही मिलेगी महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी* *6 जुलाई को अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल करेंगे ग्रंथालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) का भ्रमण* ------- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए लोक सेवा गुरूकुल की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को छतरपुर में ही निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें इंदौर, भोपाल एवं दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग लेने की आवश्यकता नहीं होगी। 6 जुलाई से होगा शुभारंभ, वरिष्ठ अधिकारी देंगे मार्गदर्शन इस क्रम में 6 जुलाई 2026 को अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अशोक वर्णवाल सिंचाई कॉलोनी स्थित ग्रंथालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) का भ्रमण करेंगे और कोचिंग का शुभारंभ होगा। इसी सप्ताह से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं विषय विशेषज्ञ सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग प्रदान करेंगे। *ऑफलाइन कोचिंग, डिजिटल संसाधन एवं मॉक टेस्ट की सुविधा* लोक सेवा गुरूकुल के अंतर्गत विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अध्ययन सामग्री एवं ऑनलाइन संसाधनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही समय-समय पर मॉक टेस्ट आयोजित कर विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा। *सप्ताह में चार दिन संचालित होंगी कक्षाएं* कोचिंग कक्षाएं प्रत्येक सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सायं 5 बजे से 7 बजे तक संचालित होंगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। यह कोचिंग यूपीपीएससी, एमपीसी, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। इसमें भूगोल, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग, अर्थशास्त्र, नीतिशास्त्र, मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न विषयों का अध्यापन किया जाएगा। *पंजीयन के लिए यहां करें संपर्क* इस कोचिंग के लिए डॉ. पी.पी. शुक्ला असिस्टेंट प्रोफेसर को कोर्स डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9893659908 पर संपर्क कर सकते हैं।

MORE NEWS

दतिया की नामांकन रैली में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच पर छलक पड़े आंसू।

राजनीति में अक्सर भावनाएं पर्दे के पीछे रह जाती हैं, लेकिन दतिया में ऐसा पल देखने को मिला जब नरोत्तम मिश्रा बोलते-बोलते भावुक हो गए। उनके आंसुओं को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्या यह सिर्फ भावनात्मक क्षण था या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? आपकी क्या राय है, कमेंट करके जरूर बताइए।

#BundeliBhaukaalNews #Datia #NarottamMishra #MadhyaPradesh #BJP #DatiaByElection #PoliticalNews #BreakingNews #MPNews #ViralNews

दतिया की नामांकन रैली में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच पर छलक पड़े आंसू। राजनीति में अक्सर भावनाएं पर्दे के पीछे रह जाती हैं, लेकिन दतिया में ऐसा पल देखने को मिला जब नरोत्तम मिश्रा बोलते-बोलते भावुक हो गए। उनके आंसुओं को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्या यह सिर्फ भावनात्मक क्षण था या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? आपकी क्या राय है, कमेंट करके जरूर बताइए। #BundeliBhaukaalNews #Datia #NarottamMishra #MadhyaPradesh #BJP #DatiaByElection #PoliticalNews #BreakingNews #MPNews #ViralNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026

दतिया: पीतांबरा माई मंदिर पहुंचे दिग्विजय सिंह, दिया बड़ा राजनीतिक बयान
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीतांबरा माई के दर्शन के बाद केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि "मंदिर में राजनीति की जा रही है" और चंदे को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की।
यह बयान सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
#Datia #DigvijaySingh #PitambaraMai #BJP #RamMandir #ChampatRai #MadhyaPradesh #PoliticalNews #BundeliBhaukaalNews #BreakingNews

दतिया: पीतांबरा माई मंदिर पहुंचे दिग्विजय सिंह, दिया बड़ा राजनीतिक बयान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीतांबरा माई के दर्शन के बाद केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि "मंदिर में राजनीति की जा रही है" और चंदे को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की। यह बयान सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार है। #Datia #DigvijaySingh #PitambaraMai #BJP #RamMandir #ChampatRai #MadhyaPradesh #PoliticalNews #BundeliBhaukaalNews #BreakingNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026

अपडेट राजनगर विधानसभा चुनाव 2023 मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता सलमान खान की वाहन से कुचलकर मौत के मामले में बड़ा अपडेट

- सुप्रीम कोर्ट ने आवेदक की याचिका को किया खारिज।
- कोर्ट ने विशेष दल (SIT) गठन करके 2 माह में लोवर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश।
- आवेदक द्वारा कोर्ट में यह याचिका भी लगाई थी कि उनके ऊपर दर्ज 307 के मामले में SIT का गठन किया जाए जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
- साथ ही आवेदक  ने CBI जांच की मांग की थी जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया।

#breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

अपडेट राजनगर विधानसभा चुनाव 2023 मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता सलमान खान की वाहन से कुचलकर मौत के मामले में बड़ा अपडेट - सुप्रीम कोर्ट ने आवेदक की याचिका को किया खारिज। - कोर्ट ने विशेष दल (SIT) गठन करके 2 माह में लोवर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश। - आवेदक द्वारा कोर्ट में यह याचिका भी लगाई थी कि उनके ऊपर दर्ज 307 के मामले में SIT का गठन किया जाए जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। - साथ ही आवेदक ने CBI जांच की मांग की थी जिसको भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। #breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026

झमटुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे, डॉक्टर नदारद; दो गर्भवतियां घंटों दर्द से तड़पती रहीं, 3 घंटे लेट पहुंची नर्स। 

डॉक्टर और स्टाफ नर्स की अनुपस्थिति से मरीज बेहाल, गर्भवतियों को घंटों करना पड़ा इंतजार, झमटुली PHC की बदहाल व्यवस्था।

छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झमटुली में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर बमीठा या 34 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया जा रहा है।

बताया गया कि पिपरिया गांव से प्रसव पीड़ा होने पर एक गर्भवती महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन वहां न डॉक्टर मिले और न ही स्टाफ नर्स। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स निर्धारित ड्यूटी समय से करीब तीन घंटे बाद पहुंचीं, तब तक गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पती रही।

इसी दौरान बरद्वाहा गांव से आई दूसरी गर्भवती महिला भी करीब दो घंटे तक उपचार का इंतजार करती रही। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर और स्टाफ नर्स के समय पर उपलब्ध न होने से मरीजों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ी।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं और कई बार स्टाफ भी समय पर उपलब्ध नहीं होता। ऐसी स्थिति में मरीजों को मजबूर होकर दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से झमटुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सके।

झमटुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे, डॉक्टर नदारद; दो गर्भवतियां घंटों दर्द से तड़पती रहीं, 3 घंटे लेट पहुंची नर्स। डॉक्टर और स्टाफ नर्स की अनुपस्थिति से मरीज बेहाल, गर्भवतियों को घंटों करना पड़ा इंतजार, झमटुली PHC की बदहाल व्यवस्था। छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झमटुली में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर बमीठा या 34 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया जा रहा है। बताया गया कि पिपरिया गांव से प्रसव पीड़ा होने पर एक गर्भवती महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन वहां न डॉक्टर मिले और न ही स्टाफ नर्स। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स निर्धारित ड्यूटी समय से करीब तीन घंटे बाद पहुंचीं, तब तक गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। इसी दौरान बरद्वाहा गांव से आई दूसरी गर्भवती महिला भी करीब दो घंटे तक उपचार का इंतजार करती रही। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर और स्टाफ नर्स के समय पर उपलब्ध न होने से मरीजों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं और कई बार स्टाफ भी समय पर उपलब्ध नहीं होता। ऐसी स्थिति में मरीजों को मजबूर होकर दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से झमटुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सके।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026

11वे दिन चिता से सूली तक पहुँचा आंदोलन, विस्थापितों की चेतावनी — न्याय नहीं मिला तो संघर्ष होगा और तेज

11वे दिन चिता से सूली तक पहुँचा आंदोलन, विस्थापितों की चेतावनी — न्याय नहीं मिला तो संघर्ष होगा और तेज

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 13, 2026