कांवड़ियों की सेवा में जुटी भला मानुष जल सेवा समिति, फलाहार व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई
मिर्जापुर। रविवार को शिवद्वार जाने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए भला मानुष जल सेवा समिति के सेवकों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाया। समिति की ओर से कांवड़ियों को फलाहार, हलुआ-पूड़ी और अन्य प्रसाद वितरित किया गया।
पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ियों के पैरों में पट्टी बांधकर उनकी सेवा की गई। साथ ही दवा एवं प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था भी की गई।
समिति के सेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कांवड़ियों की मदद की। इस सेवा कार्य के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई।