
// प्रेस नोट //
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल
दिनांक – 28.09.2026
🔹*पीछे से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाले गिरोह का खुलासा*
🔹*तीन बाल अपचारी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मंगलसूत्र, सोने के मोती एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद*
🔹 *थाना सारणी पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
दिनांक 21.09.2026 को फरियादिया सुमन पंडाग्रे, उम्र 52 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी, पाथाखेड़ा द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह एबी टाइप ऑफिसर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 13 से काम करके पैदल घर जा रही थीं। शिव मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से स्कूटी पर आए तीन लड़कों ने उनके गले में पहने मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र एवं उसमें लगे सोने के मोती छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
🔹रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 335/26, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान की बरामदगी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं विवेचनात्मक साक्ष्यों के आधार पर जांच प्रारंभ की गई।
🔹विवेचना के दौरान तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि नीलम बिन्दवारी द्वारा उन्हें चोरी/लूट के लिए उकसाने की बात सामने आई। बाल अपचारियों ने दिनांक 21.09.2026 को एबी टाइप कॉलोनी सारणी में महिला के गले से मंगलसूत्र एवं सोने के मोती झपटने तथा लूटा गया सामान नीलम बिन्दवारी को देने की जानकारी दी।
🔹विवेचना में यह भी सामने आया कि लूटा गया मंगलसूत्र एवं मोती आगे वैष्णवी एवं एक बाल अपचारी के माध्यम से आलोक सिखदार को लगभग 15,000 रुपये में बेचे गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.09.2026 को तीन बाल अपचारियों सहित नीलम बिन्दवारी, वैष्णवी एवं आलोक सिखदार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 95, 317(2), 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी*
1. आलोक पिता स्व. श्यामू सिखदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी कालीमाई मेन रोड, शोभापुर, थाना सारणी।
2. वैष्णवी पिता शोकेश मंडल, उम्र 19 वर्ष, निवासी बाजार मोहल्ला, कालीमाई पाथाखेड़ा, थाना सारणी।
3. नीलम पति सुमित बिन्दवारी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बाजार मोहल्ला, कालीमाई पाथाखेड़ा, थाना सारणी।
4. तीन बाल अपचारी।
🔹 *जप्त सामग्री*
1. मंगलसूत्र एवं 04 सोने के मोती, कीमत लगभग 40,000 रुपये।
2. एक कान की बाली, कीमत लगभग 600 रुपये।
3. घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक MP-48-N-9369।
🔹 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, श्रीराम उईके तथा आरक्षक रवि मोहन, राकेश करपे, सुभाष मंडलोई, मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे, मोनू उईके, वर्षा नागले एवं लक्ष्मी कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील*
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि राह चलते महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाली झपटमारी जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं और किसी भी घटना को छिपाने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।