Public App Logo
🚩 पनियारी घाट निरीक्षण: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए DM रोहतास के कड़े निर्देश ​आज जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने पनियारी घाट और गुप्ताधाम जाने वाले मार्ग का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए डीएम ने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: ​🔹 पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था: लगभग दो वर्ष पूर्व चेनारी विधायक द्वारा लगाए गए समरसेबुल की तत्काल मरम्मत कर चालू कराने और पेयजल की समुचित व्यवस्था का आदेश दिया। 🔹 समुचित विद्युत व्यवस्था: पनियारी घाट परिसर में पर्याप्त लाइट और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 🔹 वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पनियारी घाट क्षेत्र में वन-वे यातायात लागू करने की बात कही। 🔹 सुरक्षा अपील: श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे जोखिमपूर्ण या खतरनाक रास्तों पर न जाएं और केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। ​निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सासाराम) सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। ​#Rohtas #Guptadham #PaniyariGhat #DistrictAdministration #PublicSafety #Sasaram - Sasaram News