मरीजों को गंभीर बीमारियों में हिमकेयर योजना के अंतर्गत मिली बड़ी राहत
शिमला
हिम केयर योजना के अंतर्गत वर्तमान में 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध है। अनेक बार गंभीर बीमारियों के उपचार में यह राशि पर्याप्त नहीं होती। इसी को ध्यान में रखते हुए, योजना का दायरा बढ़ाकर 7 से 10 लाख रुपये तक करने तथा इसे बीमा मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।
इससे जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी और कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से उपचार से वंचित नहीं रहेगा।
Mandi, Mandi | Jun 22, 2026