नगर निगम बिलासपुर ने सोशल मीडिया पर वायरल सफाई व्यवस्था से जुड़े भ्रामक समाचार का किया खंडन। निगम ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य पूरी तरह मैनुअल तरीके से किया जाता है, इसमें AI या ChatGPT का उपयोग नहीं होता। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, जियो-टैग फोटो और कार्यों की नियमित निगरानी की जाती है। निगम ने वायरल पोस्ट को तथ्यहीन बताते हुए वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।