सीएमओ कार्यालय में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
अमेठी। गौरीगंज स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बाबू को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय मिश्रा के रूप में हुई है, जो करीब दो वर्षों से अमेठी में मेडिकल क्षतिपूर्ति पद पर तैनात थे। वह मूल रूप से प्रयागराज के निवासी बताए जा रहे हैं।
एंटी करप्शन टीम पूछताछ के लिए आरोपी को लेकर मुसाफिरखाना कोतवाली पहुंची, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Amethi, Amethi | Jul 17, 2026