Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand

मोतिहारी मर्डर मिस्ट्री: 'ससुराल गया, वापस नहीं लौटा!'... पत्नी का जहर या जीजा का खूनी खेल? बिहार के पूर्वी चंपारण (रक्सौल) से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जो युवक 5 दिन पहले हंसते-खेलते अपने ससुराल गया था, आज वहां से सिर्फ उसकी बेजान लाश लौटी है! मृतक की पहचान सिसवा गांव निवासी स्वर्गीय भूलन कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है, जो परदेस में पेंटिंग का काम करता था। मृतक की मां दुखनी देवी और परिजनों का कहना है कि अरविंद पूरी तरह स्वस्थ था। आरोप है कि पश्चिम चंपारण के सिकटा (मेलवा सिरिसिया) स्थित ससुराल पहुंचने के बाद उसकी पत्नी समतोलिया देवी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे साजिश के तहत जहर दे दिया। मंगलवार सुबह सुगौली ढाला के पास एक एम्बुलेंस में अरविंद का शव मिला, जिसे ससुराल वाले चुपचाप ले जा रहे थे। इस पूरी वारदात में एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आ रहा है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इस मामले में मृतक के बहनोई (जीजा) की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है। बताया जा रहा है कि पूर्व में अरविंद का जीजा उसकी पत्नी को लेकर घर से फरार हो गया था, जिसे लेकर बकायदा पंचायत भी हुई थी! क्या यह हत्या उसी पुरानी रंजिश का नतीजा है? घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास, ससुर और साले को हिरासत में ले लिया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए मोतिहारी से **FSL की टीम को बुलाकर घटनास्थल और शव से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम और FSL की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का सटीक खुलासा हो सकेगा। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलते ही आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #RaxaulNews #CrimeNews #BiharPolice #BreakingNews #MotihariNews

MORE NEWS