कानपुर ब्रेकिंग
गुजैनी थाना क्षेत्र में बर्रा पुलिस और एसओजी टीम का छापा
गुजैनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों के जुए का भंडाफोड़
श्यामा देवी मंदिर के पास चल रही थी जुए की फड़, बर्रा पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में श्यामा देवी मंदिर के पास पुलिस ने जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है।
बर्रा पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
अचानक हुई पुलिस की छापेमारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने जुए की फड़ से गिरफ्तार आरोपियों के साथ लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की है।
मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की गड्डी भी बरामद
पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बर्रा पुलिस और SOG टीम की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे अवैध जुए के कारोबार में हड़कंप
#uppolice #crime #kanpurnews #newsmpd