रणजीत चौहान बने रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति से रणजीत चौहान निवासी कमलाहू/भड़ावली को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर का सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी कार्यालय अधिसूचना के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उनका कार्यक्षेत्र उनकी गृह पंचायत रहेगा।
इस नियुक्ति में पार्टी संगठन के प्रति रणजीत चौहान के समर्पण और सेवाओं को आधार बनाया गया है। पार्टी ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे सौंपे गए संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और अग्रिम संगठनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि रणजीत चौहान रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मजबूत बनाने के साथ ही प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन को सशक्त करने में भी योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए पार्टी ने संगठन के प्रति अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Rampur, Shimla | Oct 22, 2026