राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री के नाम का दुरुपयोग कर जेल प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश का मामला सामने आया है.
एक शातिर युवक ने खुद को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का निजी सचिव बताकर भागलपुर मंडल कारा में बंद एक कैदी को तत्काल पटना के बेऊर केंद्रीय कारा स्थानांतरित करने का निर्देश देने की कोशिश की.
हालांकि जेल प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण यह साजिश सफल नहीं हो सकी.