रतिया पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को किया काबू
– शराब पिलाकर मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा व नकदी छीनने का आरोप
रतिया, 17 जुलाई। थाना शहर रतिया पुलिस ने लूट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गांव दादूपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश तथा गांव मिराना निवासी जगदीप सिंह उर्फ जज के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव दलेलवाला, तहसील बुढलाडा, जिला मानसा (पंजाब) निवासी गुरदास सिंह की शिकायत पर थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को दोनों आरोपी उसे अपने साथ ले गए और शराब पिलाकर उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए 73 ग्राम चांदी का कड़ा, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा करीब 700 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए।
इस संबंध में अभियोग संख्या 161 दिनांक 16.07.2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।