#शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 01 वांछित अभियुक्त चितबड़ागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार_
#बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को सफलता मिली है।
उ0नि0 अतुल कुमार मय हमराह का0 अभिषेक यादव, का0 राहुल कुमार क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश व लंबित विवेचना के संबंध में भ्रमणशील थे। इसी दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-103/26 धारा 69 BNS से संबंधित _01 नफर वांछित अभियुक्त राजेश प्रसाद खरवार पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद खरवार निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष_ को दिनांक 03.08.2026 को समय करीब 18:30 बजे चितबड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास बगीचे से गिरफ्तार किया गया।