
1. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बाँकीपुर विधान सभा उप निर्वाचन, 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है।
2. माननीय सामान्य प्रेक्षक श्री शिव सहाय अवस्थी, भा.प्र.से. द्वारा आज उप चुनाव हेतु डिस्पैच सेन्टर एवं स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया गया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।
3. विदित हो कि बाँकीपुर विधान सभा उप निर्वाचन के लिए बाँकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल, पटना में डिस्पैच सेन्टर तथा ए.एन. कॉलेज, पटना में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया जा रहा है। माननीय सामान्य प्रेक्षक द्वारा दोनों स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सदर एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
4. माननीय सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, पटना के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पटना द्वारा उप चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि दिनांक 30 जुलाई, 2026 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
5. जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि जिला प्रशासन, पटना आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निवासियों से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रियता से भाग लेने की अपील की।
#Bankipur
#Byepoll
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar
Patna, Bihar | Jul 6, 2026