Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड मेले में अवैध पार्किंग वसूली पर नगर निगम का शिकंजा मेला आयोजक पर लगेगा 25 हजार का जुर्माना स्वच्छता नियमों की भी होगी जांच धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले के दौरान अवैध पार्किंग शुल्क वसूली का मामला सामने आया है। इस पर धनबाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मेला आयोजक पर जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। मेयर संजीव सिंह ने स्पष्ट कहा है कि निगम क्षेत्र में पार्किंग शुल्क वसूलने का अधिकार केवल नगर निगम के पास है और बिना अनुमति की जा रही वसूली पूरी तरह अवैध है। नगर निगम की जांच टीम ने मेले में पहुंचकर मामले की पड़ताल की, जहां पार्किंग शुल्क वसूल रहे लोगों ने भी स्वीकार किया कि उन्हें निगम से कोई अनुमति नहीं मिली है। मेयर ने कहा कि पिछले वर्ष भी इसी तरह के मामले में आयोजक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था और इस बार भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेले में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन की शिकायतों की भी जांच की जा रही है। मेयर संजीव सिंह ने साफ कहा है कि नगर निगम की अनुमति के बिना किसी भी संस्था या व्यक्ति को पार्किंग शुल्क वसूलने का अधिकार नहीं है। निगम ने अवैध वसूली और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के मामले को गंभीरता से लेते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की बात कही है। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Purbi Tundi, Dhanbad | Jun 13, 2026

MORE NEWS