बहराइच पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री अदाह शर्मा, होटल ग्रैंड पैलेस में हुआ भव्य स्वागत
बहराइच। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अदाह शर्मा के बहराइच आगमन पर आज होटल ग्रैंड पैलेस, निकट आरटीओ ऑफिस में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर होटल वेलफेयर उपाध्यक्ष श्री अब्दुल जीशान आशुतोष कुमार, जयवीर सिंह, बबलू भाई, अमन, सुमित रैकवार, विशाल सहित होटल के समस्त स्टाफ और अन्य साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अदाह शर्मा जी का जोरदार स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत अदाह शर्मा ने होटल ग्रैंड पैलेस के आतिथ्य सत्कार की सराहना की और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान होटल परिसर में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।