
#वन्देभारतन्यूज़ :मथुरा में बीटेक पास फर्जी साधु का पर्दाफाश, युवतियों से दुष्कर्म और ठगी के आरोप में गिरफ्तार
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में साधु के वेश में रह रहे एक बीटेक पास युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा का निवासी और पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर बताया जा रहा है।
आरोप है कि अभिषेक ऑनलाइन प्रवचन और धार्मिक गतिविधियों के जरिए युवतियों को अपनी शिष्या बनाता था। इसके बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर अश्लील हरकतें करता और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस जांच में उसके मोबाइल फोन से कई युवक-युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और अन्य संदिग्ध सामग्री मिलने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि वह धार्मिक प्रभाव का इस्तेमाल कर युवतियों से मोटी रकम भी वसूलता था।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के संपर्क में रही अन्य युवतियों तथा संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
🚨 मथुरा में बीटेक पास फर्जी साधु गिरफ्तार, युवतियों से दुष्कर्म और ठगी के गंभीर आरोप
Hodal, Palwal | Jun 3, 2026