
एमपी में फिर गरमाया 27% OBC आरक्षण राहुल गांधी ने मोहन यादव को लिखा पत्र।
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण और उससे जुड़ी लंबित नियुक्तियों का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 27 प्रतिशत OBC आरक्षण लागू करने और लंबित नियुक्तियों के संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
राहुल गांधी ने 22 सितंबर को लिखे पत्र में कहा कि 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभ्यर्थियों ने शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दे उठाए थे। इनमें OBC आरक्षण के तहत रुकी नियुक्तियों का मामला भी शामिल था। उनके अनुसार, चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद 27 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्तियां लंबित हैं और अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण से जुड़ा मामला न्यायिक प्रक्रिया में है। अगस्त 2026 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मामले की अंतिम सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था।
#vindhyasamchartv #MadhyaPradeshNews #OBCRReservation #RahulGandhi #MohanYadav
Jawa, Rewa | Sep 24, 2026