मांगें नहीं मानी तो 27 अगस्त को शक्ति भवन घेरेंगे अनुबंधित बिजली कर्मचारी
शाहाबाद:-- बिजली विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा (भारतीय मजदूर संघ) की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक रामकरण काला को सौंपा गया। कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय कार्यों के दौरान अनेक अनुबंधित कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।