बिसाऊ, 19 जून। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) झुंझुनूं सर्किल द्वारा 132 केवी जीएसएस बिसाऊ पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए 33 केवी मेन बस का शटडाउन स्वीकृत किया गया है। यह शटडाउन शनिवार 20 जून 2026 को सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक रहेगा।
एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 132 केवी जीएसएस बिसाऊ पर रखरखाव कार्य के लिए 33 केवी मेन बस को निर्धारित अवधि तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान जीएसएस बिसाऊ से जुड़े सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा विभाग के रखरखाव कार्य में सहयोग करें।
#bissau #electricity #bijali #bijalivibhag #powercut
Churu, Churu | Jun 19, 2026