
वनसत्ती माता मंदिर से चोरी हुए 07 अदद पीतल के घंटे बरामद कर थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
➡️ #मंदिर से चोरी हुए सात पीतल के घंटे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
#प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुशफरामत्तू का पुरवा गांव स्थित वनसत्ती माता मंदिर से चोरी हुए सात पीतल के घंटे पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी के घंटे एक झोले में बरामद हुए।
कुशफरामत्तू का पुरवा गांव निवासी वादी के अनुसार सड़क किनारे वनसत्ती माता का मंदिर बना हुआ है। करीब 20 दिन पहले शाम करीब छह बजे मंदिर पहुंचने पर वहां लगे कुछ घंटे गायब मिले। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे।
गुरुवार को पुलिस टीम विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। दोनों एक ही झोला लिए हुए थे। तलाशी के दौरान झोले से सात पीतल के घंटे बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने घंटे कुशफरा गांव स्थित वनसत्ती माता मंदिर से चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरमपुर गांव निवासी संदीप सरोज (19) और अरमान (23) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।