
समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 10.10.2026*
=================
माननीय मुख्यमंत्री , बिहार के द्वारा आज जिला के 181638 पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई सितंबर माह की पेंशन राशि-
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 1,08,36,005 पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत सितंबर माह की पेंशन राशि ₹1,100 प्रति लाभार्थी सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।
जिला स्तर पर आज के इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, श्री कुमार अनुराग, सहायक निदेशक , सामाजिक सुरक्षा जिला के पेंशन लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।
जिला पदाधिकारी के द्वारा पेंशनधारियों को पेंशन अंतरण की बधाई दी गई साथ ही उन्हें अस्वस्थ किया गया कि पेंशन की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा।
जिला पदाधिकारी के द्वारा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देशित किया गया कि जिन भी पेंशनधारियों को पेंशन के लाभ में दिक्कत आ रही हो उसका त्वरित निष्पादन करते हुए पेंशन भुगतान सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी दिव्यांगजन वृद्धिजन या विधवा माता बहनों को लाभ नहीं मिल रहा है तो वह जिला पदाधिकारी के समक्ष भी अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पेंशनधारियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को विगत माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
कैमूर जिले में पेंशन से लाभान्वित पेंशनधारियों का विवरण
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना — 38340 पेंशनधारी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना — 7,735 पेंशनधारी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना — 1,120 पेंशनधारी
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना — 1,02,807 पेंशनधारी
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना — 13,647 पेंशनधारी
बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना — 17,989 पेंशनधारी
इस प्रकार जिले के कुल 1,81,638 पेंशनधारियों को अगस्त माह की पेंशन राशि अंतरित की गई। इसके लिए कुल ₹ 20 करोड़ 44 लाख 74 हजार 100 रुपये की राशि का भुगतान किया गया।
ऐसे सभी पेंशनधारियों जिनका जीवन प्रमाणीकरण उनके द्वारा नहीं कराया गया है उनसे अपील है कि वे आज ही अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी CSC/वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं। यदि किसी कारणवश ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, तो अपने क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण अवश्य कराएं, ताकि पेंशन राशि का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।
#Kaimur #SocialSecurity #DBT #BiharGovernment #PensionScheme #kaimurdm
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 10, 2026