Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

#लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष #राहुल गांधी गुरुवार दोपहर 12 बजे अल्मोड़ा के #जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए #ताकत झोंक दी है, #तैयारी बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता #रणजीत रावत ने कहा, "यह सिर्फ रैली नहीं, पहाड़ की आवाज है। #कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के साथ #गढ़वाल के पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग से भी कार्यकर्ताओं के काफिले पहुंचेंगे। गांव-गांव से लोग आ रहे हैं।" #रावत ने दावा किया कि राहुल गांधी की यह जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में परिवर्तन की नई दिशा तय करेगी। "बेरोजगारी, पलायन अनेकों मुद्दों पर चर्चा होगी , जिला कांग्रेस कमेटी ने मंच, पार्किंग, पेयजल, मेडिकल और सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। #ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। #महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की टीमें घर-घर न्योता दे रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक पहाड़ में बढ़ती बेरोजगारी, IMPCL प्रकरण और #पलायन के बीच हो रही यह रैली 2027 के विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करेगी। राहुल गांधी उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और रोजगार पर सीधा संदेश दे सकते हैं। #जनसभा गुरुवार दोपहर 12 बजे माल रोड स्थित जीआईसी मैदान में होगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। #uttrakhand #nainital #Ramnagar

Ramnagar, Nainital | Jun 3, 2026

MORE NEWS