Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

विश्व रक्तदाता दिवस से पूर्व महादान शिविर का आयोजन, 15 यूनिट रक्त संग्रहित बक्सर । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर, अलकनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो तथा ब्लड बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बाजार समिति रोड स्थित अलकनंदा हॉस्पिटल में महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार चतुर्वेदी एवं डॉ. वेद प्रकाश राय ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर अंकुर गोयल, प्रेम राय, शहजाद आलम, ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंका, प्रियेश, नसीम नायक और आदिल खान सहित कई लोग उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में एक महिला रक्तदाता मनीसा सहित कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में मो. जावेद, मो. शाहिद, सुनील पाण्डेय, दीपक कुमार, मो. बिस्मिल्लाह अंसारी, अभिषेक राय, संदीप राय, कैलाश उपाध्याय, सतीश कुमार श्रीवास्तव, शाश्वत यादव, आशुतोष राय एवं धनजी राय समेत अन्य रक्तवीर शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. प्रशांत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है तथा नियमित स्वास्थ्य जांच का लाभ भी मिलता है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील करते हुए इसे जीवनदान के समान बताया। वहीं डॉ. वेद प्रकाश राय ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन रेखा साबित हो सकता है। उन्होंने "शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा" का संदेश देते हुए लोगों से हर शुभ अवसर पर रक्तदान की परंपरा विकसित करने का आह्वान किया, ताकि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर किया जा सके। ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंका ने बताया कि यह इस माह का पहला रक्तदान शिविर है। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा-युवतियां 8804433322 पर संपर्क कर रक्तदान के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। संस्था द्वारा प्रत्येक माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाता है। माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर के संतोष चौबे ने अस्पताल प्रबंधन, सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को अलकनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो की ओर से मोमेंटो तथा माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्पताल के सभी कर्मियों एवं माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Buxar, Buxar | Jun 13, 2026