कुल्लू कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीसी अमित कुमार शर्मा से की शिष्टाचार भेंट
टोपी, मफलर व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों ने वीरवार को नवनियुक्त उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपायुक्त का कुल्लवी परंपरा के अनुसार टोपी और मफलर पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपायुक्त को जिले में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन के नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम लोगों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव धर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता सहित ज्ञानचंद, मुकेश महंत, कैप्टन ताराचंद ठाकुर, सुखचंद और दोतराम राणा मौजूद रहे।
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026