डॉ. संगीता यादव बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
बहरोड़ राठ क्षेत्र के जखराना गांव की बेटी डॉ. संगीता यादव ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यभार संभालकर क्षेत्र और यादव समाज का गौरव बढ़ाया है।
सरकारी स्कूल से कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाली डॉ. संगीता ने IIT बॉम्बे से पीएचडी तथा स्वीडन की प्रतिष्ठित उप्पसाला यूनिवर्सिटी से पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च पूरी की है।
उनकी प्रतिभा और शोध क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब एक वर्ष पहले उन्हें भारत सरकार की प्रतिष्ठित Biotechnology Ignition Grant (BIG) योजना के तहत 50 लाख रुपये का शोध अनुदान भी प्राप्त हुआ था।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में हासिल की गई डॉ. संगीता की यह उपलब्धि न सिर्फ बहरोड़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, बल्कि गांव-कस्बों की बेटियों के लिए भी मेहनत, लगन और सफलता की प्रेरणादायक मिसाल है।
डॉ. संगीता यादव को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#facts
Panapur, Saran | Aug 21, 2026