मानवता के लिए प्रेरणादायक पहल को मिला सम्मान। 🌿
प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अंगदान एवं देहदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के अभिनव प्रयासों के लिए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर अंग एवं देहदान का संकल्प लेने वाले दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में संचालित इस अभियान के माध्यम से अब तक 86 नागरिक अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा का संदेश दे चुके हैं।
📍 लोकभवन, रायपुर
#ProjectDadhichi #OrganDonation #BodyDonation #Raipur
@governorchhattisgarh @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh