
➡️ *नशे की बिक्री, मिलावटी खाद्य सामग्री और अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे प्रशासन तक पहुंचाए, एकीकृत व्हाट्सएप सूचना नंबर 96643-75733*
हनुमानगढ़। जिला प्रशासन ने आमजन की सहभागिता से कानून व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा एवं जन सुरक्षा से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकीकृत व्हाट्सएप सूचना नंबर 96643-75733 जारी किए है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिलेवासियों से अधिकाधिक सूचना साझा करने की अपील की।
➡️ जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 96643-75733 पर जिलेवासी नशे की बिक्री, मिलावटी खाद्य सामग्री, अवैध पेट्रोलियम भंडारण, सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों तथा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को भेज सकेंगे। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
*— पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय*
➡️ जिला कलक्टर ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आमजन बिना किसी संकोच के जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
— केवल व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से भेजी जा सकेगी सूचना
➡️ इस सुविधा के तहत आमजन केवल व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से ही सूचना भेज सकेंगे। सूचना भेजते समय संबंधित स्थान का पूरा पता, घटना या गतिविधि का विवरण, फोटो अथवा वीडियो तथा आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्ति का नाम या मोबाइल नंबर भी साझा करना होगा, ताकि सूचना का त्वरित सत्यापन किया जा सके।
➡️ जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाए। प्रशासन का उद्देश्य जन सहयोग से एक सुरक्षित, नशामुक्त एवं जागरूक हनुमानगढ़ का निर्माण करना है।