
गंगाशहर पानी टंकी पर धरना लगाकर बैठे लोग ,
-कांग्रसे नेता व्यास पहुंचे मौके पर
-अधिकारियों से की वार्ता
बीकानेर। चोपड़ा बाड़ी के बाशिंदे पिछले 30 महीनों से पानी के कनेक्शन हेतु जलदाय विभाग के चक्कर निकाल रहे है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आक्रोशित क्षेत्रवासी मंगलवार को गंगाशहर टंकी धरने पर बैठ गए, लेकिन दो घंटे से अधिक समय व्यतीत होने पर भी जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने नहीं आए।
सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौके पर पहुंचकर राजेश पुरोहित से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत करवाया। जिस पर राजेश पुरोहित ने जिम्मेदार अधिकारी को समाधान हेतु निर्देशित करने का आश्वश्न दिया। इसके उपरांत क्षेत्र के एईएन और जेईएन से वार्ता कर उन्हें खरी-खरी सुनाई की जनता की पीड़ा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है, पानी जैसी मूलभूत सुविधा के कनेक्शन के लिए गरीब परिवार फ़ाइल हाथ में लेकर चक्कर पर चक्कर निकाल रहे है और मजबूरन उन्हें महंगे दरों पर टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जबकि पानी की लाईन डाले महीनों हो गए, फिर मिलान क्यों नहीं किया जा रहा और क्यो प्रभावित परिवारों को कनेक्शन से वंचित रखा जा रहा है, इसकी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
जिस पर एईएन द्वारा मौखिक आश्वश्न उपरांत सात दिवस में समाधान हेतु सहमती बनी। प्रदर्शन में नरनारायण स्वामी, गोविंद पुरोहित, चेतन जोशी, महेश भाटी, अशोक भाटी, मुरली गहलोत, सुनील चिंपा, हरिकिशन कुम्हार, हरि सुथार, किशन पुरोहित, किशन दधीच, पवन गुप्ता, माणक भार्गव, घनश्याम, राजेंद्र पुरोहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।