ईरान के परमाणु प्लांट पर अमेरिकी हमला, कितना हुआ न्यूक्लियर रिसाव, जांच में जुटा संयुक्त राष्ट्र।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
ईरान ने रविवार को एक बड़े दावे से दुनिया भर में खलबली मचा दी है। उसने कहा है कि अमेरिका ने उसके दक्षिण-पश्चिमी खूजिस्तान प्रांत में बन रहे दरखोविन परमाणु पवार प्लांट पर हमला किया है।
ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और ईरान की संप्रभुता पर हमला बताया है। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:40 बजे हुई।
ईरान ने इसे 'आक्रामक और बर्बर कार्रवाई' करार दिया है। हालांकि, अभी तक इसमें किसी हताहत या भारी नुकसान की खबर नहीं आई है।